सुपौल, अप्रैल 28 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज स्थित गैस गोदाम के समीप एनएच 106 पर सोमवार रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक अज्ञात वाहन ने एक बाइकसवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे पड़े थे। जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, अस्पताल में भर्ती घायल की पहचान धरहारा निवासी 55 वर्षीय काशीनाथ झा के रूप में हुई है। उनकी बाइक को पुलिस ने सुरक्षित थाना में रख ली है। इस बाबत राघ...