सुपौल, जुलाई 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात की आशंका के बीच दो युवकों को देसी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया जा सकता था। मामले का खुलासा शुक्रवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: रिविलगंज में देशी पिस्टल के साथ दो पकड़े गयेगिरफ्तारी की जानकारी एसडीपीओ ने बताया कि 16 जुलाई की रात करीब 8:50 बजे सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत को गुप्त सूचना मिली कि खरैल कर्णपुर चौक के समीप दो युवक हथियार के साथ संदिग्ध स्थिति में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभिय...