सुपौल, जून 3 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया थाना पुलिस ने मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक वारंटी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष नंदनकिशोर नंदन ने बताया कि नंदना पंचायत के वार्ड संख्या-4 में छापेमारी कर वारंटी राजकुमार उरांव को गिरफ्तार किया गया। वह न्यायालय से जारी वारंट के मामले में वांछित था। इसके अलावा बघेली पंचायत के मुहरमपुर वार्ड संख्या-18 में छापेमारी कर मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी बुधु मुखिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों...