सुपौल, जुलाई 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता कम होने के बावजूद गुरुवार को कोसी नदी के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलप्रवाह में हल्की वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका नहीं है। यह भी पढ़ें- कोसी के दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षितकोसी बराज का डिस्चार्ज कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह 8 बजे कोशी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 1,50,860 क्यूसेक घटते क्रम में दर्ज किया गया, जबकि बराहक्षेत्र में जलप्रवाह स्थिर क्रम में 1,09,400 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसके बाद जलस्तर में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोप...