सुपौल, अगस्त 16 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगा किया प्रदर्शनप्रदर्शन का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर से आक्रोश मार्च निकाला गया, जो कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने देश के गौरव वंदे मातरम् के प्रति अनादर का भाव प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में सार्वजनिक रूप से माफी मांग...