सुपौल, मई 19 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी थाना अंतर्गत चरने पंचायत के वार्ड चार में हुई युवती की हत्या मामले में पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत सभी बिंदुओं पर तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतका बंदना कुमारी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अब उसके कॉल डिटेल्स निकालकर अपनी भाभी अमेरिका देवी से हुई बातचीत के पहले बंदना ने किस-किस से फोन पर बात की थी, इसकी भी जांच होगी। यह भी पढ़ें- बंदना का मोबाइल खोलेगा हत्या का राज, पुलिस छानबीन में जुटीघटना की चर्चा गौरतलब है कि चरने में अलसुबह से ही स्थानीय लोगों के बीच इस हत्याकांड को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही थी। कई ग्रामीण बंदना के गांव के ही किसी युवक से प्रेम-प्रसंग होने की बात कर रहे थे तो कई उसकी दुकान से हो रही देसी शराब की बिक्री मामले की भी चर्चा कर रहे थे। ...