भागलपुर, अप्रैल 10 -- भीमपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में लोगों को नल जल योजना से शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। जबकि सरकार ने आम लोगों को स्वच्छ पानी के लिए सभी वार्ड में नलजल योजना तहत लाखों लाख खर्च किए, लेकिन विभागीय अनदेखी कारण नलजल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। इससे लोग परेशान हैं और उनमें आक्रोश गहराता जा रहा है। आलम यह है कि कहीं नल जल योजना ठप पड़ी है, तो कहीं नल से गंदा और पीला पानी निकल रहा है, जो पीने लायक नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...