सुपौल, फरवरी 17 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 12 में सड़क के किनारे लूट की योजना बना रहे एक देसी कट्टा के साथ तीन युवक को भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सरायगढ़ वार्ड 12 के समीप तीन चार युवक लूट की योजना बना रहा है। तथा सड़क से आने जाने वाले राहगीरों को रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायगढ़ वार्ड 12 पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल के पास चार युवक खड़ा था। पुलिस को देखकर एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जबकि तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें तीनों युवकों की बारी-बारी से तलाशी लेने पर पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड दो ...