सुपौल, मई 14 -- पिपरा, एक संवाददाता। लूट की घटना में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि लूट की घटना को लेकर नरेंद्र विश्वास ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के अनुसंधान के क्रम में लूट में शामिल थाना क्षेत्र के जिवछपुर वार्ड पांच निवासी गजेन्द्र यादव के बेटा संदीप कुमार को लूट की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- मीनापुर में गोली मारकर लूटने में नौ साल से वांटेड शातिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...