सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शराब तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा बुधवार सुबह लिटियाही पुल के पास हुई सनसनीखेज कार्रवाई से लगाया जा सकता है। म्उत्पाद विभाग की टीम ने एक इकोस्पोर्ट कार का पीछा कर उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन तस्कर ने बेखौफ अंदाज में न सिर्फ गाड़ी भगाई, बल्कि टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गया। हालांकि अंतत: पुलिस के दबाव में उसे वाहन छोड़कर भागना पड़ा। उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक बुधवार सुबह 5:30 बजे मिली गुप्त सूचना ने पूरे ऑपरेशन की नींव रखी। सूचना थी कि बंगाल से अररिया के रास्ते त्रिवेणीगंज-पिपरा होते हुए एक ग्रे रंग की इकोस्पोर्ट (बीआर 38 एएल-1769) में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है, जिसे मधेपुरा के गम्हरिया में खपाने की तैयारी थी। इसके बाद इलाके में जाल बिछाया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.