सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। डीडीसी सारा अशरफ ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति को लेकर अपने कार्यालय वेश्म में समीक्षा बैठक की। इस क्रम में उन्होंने योजनावार समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रथम किस्त के विरुद्ध प्लींथ निर्माण एवं द्वितीय किस्त लेने वाले लाभुकों द्वारा छत स्तर तक निर्माण में प्रगति की जानकारी ली। इस क्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंडों के बीडीओ मौजूद रहे। डीडीसी ने समीक्षा के क्रम में छातापुर के अलावा अन्य प्रखंडों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित बीडीओ को लाभुकों से समन्वय स्थापित कर योजना के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह में जॉब कार्ड सत्यापन, आवास एप सर्वे में ...