सुपौल, अगस्त 20 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, शुभकामना संदेश और आवास की चाबी वितरित की गई। कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आयोजित कार्यक्रम के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान बीडीओ अच्युतानंद ने सरायगढ़, चांदपीपर, भपटियाही, लालगंज सहित अन्य पंचायतों के चयनित आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं शुभकामना संदेश प्रदान किया। साथ ही पूर्ण हो चुके आवासों के लाभुकों को आवास की चाबी भी सौंपी गई। आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभुकों में खुशी देखी गई। बीडीओ ने लाभुकों से आवास योजना का लाभ निर्धारित मानकों के अनुसार लेने और आवास निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- शेखपुरा : पीएम आ...