सुपौल, अप्रैल 6 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर के वार्ड संख्या 11 में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना वर्षों से अधर में लटकी हुई है। लाखों रुपये खर्च कर पानी टंकी भवन का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन आज तक बोरिंग नहीं होने के कारण लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि वार्ड के लोग आज भी आयरन और आर्सेनिक युक्त दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी मो. मुमताज, मो. नियाज़, मो. शहाबुद्दीन, रंजीत कुमार, उमा शंकर, मो. फिरोज और संतोष कुमार ने बताया कि बिना पानी की आपूर्ति के ही नियमित रूप से कनेक्शन का बिल भेजा जा रहा है। उनका आरोप है कि न तो मोटर लगाया गया और न ही बोरिंग का काम पूरा हुआ। इसके बावजूद ठेकेदार ने नगर पंचायत की मिलीभगत से अधूरा कार्य कर भुगतान भी उठा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.