सुपौल : लहरिया कट बाइक चालकों पर रहेगी नजर
सुपौल, मार्च 23 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना परिसर में रविवार की शाम रामनवमी, चैती छठ एवं दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार एवं एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने की, जिसमें विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि सभी धार्मिक जुलूस निर्धारित समय सीमा के भीतर ही निकाले जाएंगे। पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं तथा पूजा समितियों के स्वयंसेवक पहचान पत्र (आईकार्ड) के साथ तैनात रहें, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। वहीं एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.