सुपौल, अगस्त 12 -- सुपौल, एक संवाददाता। राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के आह्वान पर दो दिवसीय जीरो ऑफिस डे कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया। इस बाबत जिला आवास कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत आवास कर्मियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के बावजूद आवास कर्मियों का मानदेय कई महीनों से लंबित है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आवास सहायक तीन दिन के सामूहिक अवकाश परआवास कर्मियों की आर्थिक परेशानी उन्होंने कहा कि मानदेय भुगतान के लिए विभागीय स्तर पर अपेक्षित एवं प्रभावित कार्रवाई नहीं होने के कारण आवास कर्मियों के समक्ष गंभीर आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीरो ऑफिस डे कार्यक्रम का आवास कर्मियों द्वारा बहिष्कार किया जा...