सुपौल, जून 21 -- किशनपुर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मलाढ़ पंचायत के महिपट्टी वार्ड 8 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सरयुग प्रसाद साह के पुत्र रोशन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद हासिल किया है। उनकी इस सफलता से पूरे पंचायत एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रोशन कुमार की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। साधारण परिवार से आने वाले रोशन ने कठिन परिश्रम,लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह भी पढ़ें- जिले के दस अभ्यर्थियों ने बीपीएससी में सफलता का लहराया परचम रोशन कुमार के बीडीओ बनने पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने...