सुपौल : रोशन आनंद की रिहाई को लेकर कैंडल मार्च
सुपौल, जून 14 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। बीएन कॉलेज भपटियाही के प्रांगण से शनिवार की शाम में पटना में खान सर और रोशन आनंद सर कोचिंग में तोड़फोड़ की विवाद में रोशन आनंद जेल में बंद होने को लेकर रोशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च बीएन कॉलेज भपटियाही से निकलकर एनएच 327ए होते हुए प्रखंड कार्यालय सरायगढ़, रेलवे स्टेशन सरायगढ़ सहित शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस मौके पर नीरज कुमार यादव, सुभाष कुमार यादव, रतन कुमार, उज्जवल कुमार अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- खान सर ने शातिर दिमाग लगा कर रौशन आनंद सर को फंसाया, बोले वकील- पुलिस ने निर्दोष को जेल में डाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.