सुपौल, अप्रैल 19 -- सुपौल, सुपौल-पिपरा एनएच 327ई पर सड़क किनारे रॉन्ग साइड में ट्रकों की अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर दोनों तरफ ट्रक खड़े रहने से सड़क 'वन-वे' जैसी हो जाती है, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात सड़क किनारे ट्रकों की कतार लगी रहती है। इससे वाहन चालकों को संकरी जगह से गुजरना पड़ता है, जो खासकर रात में बेहद खतरनाक साबित होता है। आमने-सामने वाहन आने पर टकराव की स्थिति बन जाती है। शहरवासियों के अनुसार, इस समस्या के कारण पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। यह भी पढ़ें- अवैध पार्किंग से बढ़ी ट्रैफिक समस्या बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल पहल कर अवैध पार्किंग ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.