सुपौल, फरवरी 4 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़, भपटियाही सहित अन्य पंचायतो में रेलवे विभाग के सैकड़ो एकड़ जमीन पर दबंगो का कब्जा है। बताया जाता है कि सरायगढ़ पंचायत और भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव, पुरानी भपटियाही में रेलवे विभाग के सैकड़ो एकड़ जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करके खेती-बाड़ी की जा रही है। भपटियाही पंचायत में पुरानी रेलवे लाइन गुजरने के कारण रेलवे विभाग की जमीन में दबंगों द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़ बास सहित अन्य प्रकार की खेती की जा रही है। वही दबंग व्यक्तियों द्वारा घर मकान बनाकर के भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। नई रेल लाइन बनने के कारण पुरानी रेल लाइन की जमीन रेलवे विभाग ध्यान हटा लिया जिसके कारण दबंग लोगों द्वारा चेक करो रेलवे की जमीन को हड़प कर खेती बाड़ी की जा रही है। रेलवे विभाग के जमीन में लगे ब...