सुपौल, मार्च 18 -- राघोपुर, प्रतिनिधि। सुपौल के सीएस डॉ. बाबू साहब झा ने मंगलवार को राघोपुर स्थित रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंध्याकरण ऑपरेशन, ओपीडी, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे, पैथोलॉजी सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्था की जांच की। सीएस ने भर्ती मरीजों से भोजन, दवा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा साफ-सफाई और सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रखंड क्षेत्र में अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ऐसे संस्थानों के खिलाफ जल...