सुपौल, फरवरी 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की सुपौल शाखा द्वारा आगामी 26 फरवरी को आयोजित होने वाले भूकंप परिदृश्य आधारित मॉक ड्रिल कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को रेड क्रॉस भवन में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं आपदा प्रबंधन विभाग बिहार के संयुक्त निर्देश के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान 35 स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव (रेस्क्यू) ऑपरेशन तथा आपदा के समय न्यूनतम जोखिम में राहत कार्य करने की जानकारी दी गई। चिन्हित सात स्थानों पर रेड क्रॉस के स्वयंसेवक भूकंप से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराएंगे। रेड क्रॉस सचिव रामकुमार चौधरी ने मॉक ड्रिल की रूपरेखा एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। चेयरमैन डॉ कन्हैया...