सुपौल, मार्च 27 -- मरौना, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर हररी पंचायत के गिदराही गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में अष्टयाम सह कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई और यह शनिवार तक समापन होगा । पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। अष्टयाम प्रारंभ होने से पहले मंदिर परिसर से एक भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पंडित जगन्नाथ महतो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है । श्रद्धालु भगवान राम के जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कोसी नदी तट तक पहुंचे। कोसी नदी किनारे विधि-विधान के साथ जल भरकर उसे मंदिर परिसर में लाया गया, जिसके बाद अष्टयाम सह कीर्तन का शुभारंभ हुआ। कीर्तन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.