सुपौल, मार्च 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में कीर्तन, भजन, सत्संग प्रवचन, अष्टयाम सहित विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम जानकी मंदिर भपटियाही बाजार के नवयुवक संघ के सदस्यों द्वारा भपटियाही मंदिर से एनएच 327 ए से होते हुए सरायगढ़ रेलवे स्टेशन तक गाजे- बाजे के राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान छोटे-छोटे बच्चों को बनाकर शोभा यात्रा निकल गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बीडीओ अच्युतानंद, भपटियाही अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने अपने दलबल के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर घूम घूम कर लोगों को शांति...