सुपौल, मार्च 26 -- सुपौल, एक संवाददाता। श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को श्रीश्री 108 बाबा रामदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी अखाड़ा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसको लेकर ठाकुरबाड़ी प्रबंधन समिति की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। शोभायात्रा में पांच रथ, दो बैंड पार्टी, ढोल-ताशा टोली, शंख, घंटा-घड़ीघंटा लिये भक्त, 25 घोड़े, भगवा झंडा लिये श्रद्धालु, भाला-फरसा, तलवार-लाठी आदि पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से लैस रहेंगे। शोबायात्रा में भगवान हनुमान, भोले बाबा, भारत माता सहित अनेक झांकी व राम दरबार की मूर्ति के साथ-साथ शहर के अनेक स्थानों से श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा अखाड़ा परिसर से निकलकर कीर्तन भवन, महावीर चौक, अंबेडकर चौक, लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक, थाना चौक, कोशी प्रोजेक्ट चौ...