सुपौल, दिसम्बर 18 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 15 स्थित गम्हरिया उपशाखा नहर पुल संख्या 25 के समीप रेल फाटक की है। मृतक की पहचान फिंगलास पंचायत के परसरमा वार्ड छह निवासी धीरेन्द्र यादव (65) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धीरेन्द्र यादव बीते बुधवार को गिरीपट्टी स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। वहां रात बिताने के बाद गुरुवार सुबह वे पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया उपशाखा नहर पुल संख्या 25 के पास रेलवे लाइन पार करने के क्रम में ललितग्राम-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार घने कोहरे के कारण वह ट्रेन को आते नहीं देख सके और घटना के शिकार हो गए। इधर, घटना की खबर मिलते ही इलाके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.