सुपौल, मार्च 15 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने पथरागोरधेय पंचायत के भूरा वार्ड 8 में राजेन्द्र राय हत्याकांड मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती रविवार को की कार्रवाई की। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार, बिगत 20 दिसंबर 2022 को भूरा वार्ड 8 निवासी राजेन्द्र राय की उनके ही घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के पुत्र संजेश कुमार राय ने पड़ोस के ही 9 लोगों को नामजद करते हुए थाना में केस दर्ज कराई थी। मामले में कई आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इसी कड़ी में फरार आरोपियों के न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती क...