सुपौल, अगस्त 20 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी वीरपुर की ओर से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अख्तर ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, राजनीतिक योगदान और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार एवं सूचना तकनीक को बढ़ावा देने के साथ युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने पंचायतों को सशक्त बनाने तथा देश को तकनीकी रूप से आगे ले जाने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना ...