भागलपुर, अप्रैल 3 -- राघोपुर । राघोपुर रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण सैकड़ों मरीजों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। जहां विशेष रूप से गरीब और मजदूर वर्ग के लोग, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। शुक्रवार को भी सैकड़ों की संख्या में आए मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल के बाहर निजी केंद्रों पर जाना पड़ा, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ा। गौरतलब है कि बीते दिनों सुपौल के सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब ने रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द रेफरल अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.