सुपौल, फरवरी 3 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल राघोपुर में मंगलवार को जिले के नवपदस्थापित सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, भवन की स्थिति, दवा भंडारण कक्ष, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने कुछ व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया, वहीं कुछ स्थानों पर कमियां भी सामने आईं। कमियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द सुधार सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. झा ने बताया कि मंगलवार को फैमिली प्लानिंग डे के अवसर पर आयोजित सेवाओं के लिए उपलब्ध स्थान अपेक्षाकृत कम प्रतीत हुआ। उन्होंने कहा ...