सुपौल, दिसम्बर 14 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के नरहा बेरदह रोड पर शनिवार की रात करीब 12 बजे एक सीएनजी टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। बताया जा रहा है कि सिमराही बाजार की तरफ से बेरदह जा रहा बीआर 50 8963 नंबर का यह सीएनजी टेंपो नरहा बेरदह के समीप पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...