सुपौल, फरवरी 6 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड तीन में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने मौलाना अब्दुल हमीद के घर को निशाना बनाते हुए एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर के पीछे से घुसे और ट्रंक व बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि घटना के समय गृहस्वामी मौलाना अब्दुल हमीद अपनी ससुराल गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी तुलसुम खातून घर में अकेली थीं। तुलसुम खातून ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली। पानी लेने के लिए उठने के दौरान उन्हें घर के पीछे से कुछ आवाजें सुनाई दीं। संदेह होने पर जब वह पीछे की ओर गईं तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और तीन लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने शोर मचाया, चोर मौके से भाग निकले। वही चोरों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.