सुपौल, अप्रैल 1 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर पंचायत स्थित वार्ड 4 के महादलित टोला में मंगलवार देर रात एक भीषण अग्निकांड में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस हृदय विदारक घटना में घर में बंधी दो बकरियों की भी जलकर मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात जब गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक एक घर से आग की लपटें उठने लगीं। पीड़ित गृहस्वामी फूल कुमारी पति उमेश सदा और लाल दाय कुमारी पति ललन कुमार ने बताया कि जब तक उन्हें कुछ समझ आता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। वहीं स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर भारी भीड़ जमा हो गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब त...