सुपौल, मार्च 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में राघोपुर थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम राघोपुर-गद्दी मार्ग पर दुर्गापुर नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 148 बोतल नेपाली दिलवाले सोफी देशी शराब और उसकी ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर-गद्दी मार्ग से एक शराब तस्कर गुजरने वाला है। इस सूचना के आधार पर दुर्गापुर नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सोमवार रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध युवक ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-50E-5321) से आता दिखा। पुलिस को देखते ही य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.