सुपौल, मई 18 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की बिशनपुर दौलत पंचायत स्थित वार्ड 6 और 7 में इन दिनों खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी ने कहर बरपा रखा है। दर्जनों पशु इस गंभीर संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं, जिससे पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

पशुपालकों का आरोप पशु मालिकों ने पशु स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए पशु चिकित्सा पदाधिकारी पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पशुपालकों का कहना है कि उनके मवेशियों में एफएमडी जैसी संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही है, जो गाय और भैंस दोनों को अपनी चपेट में ले रही है। यह बीमारी न केवल दूध उत्पादन को घटाती है, बल्कि समय पर इलाज न मिलने पर पशु की मौत का कारण भी बन सकती है।

टीकाकरण की कमी पशु चिकित्सा विभाग द्वारा एफएमडी का टीकाकरण नियमित रूप से किया जाना चाहिए, लेकि...