सुपौल, अप्रैल 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब सात बजे मौसम ने अचानक बदले मिजाज ने जनजीवन को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। तेज आंधी के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि ने प्रखंड के दर्जनों गांवों में भारी तबाही मचाई, जिससे गरीब परिवारों के सिर से छत छिन गई है और चारों ओर बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम तक मौसम सामान्य था, लेकिन सात बजते ही अचानक आसमान में हल्के काले बादल छा गए और तेज आंधी चलने लगी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, बड़े-बड़े आकार के ओले गिरने शुरू हो गए। यह भी पढ़ें- सुपौल : राघोपुर में आंधी-ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों को भारी नुकसान ओलों की रफ्तार और उनका आकार इतना बड़ा था कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सड़कों और घरों के बाहर अफरा-त...