सुपौल, मार्च 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व के मद्देनजर बुधवार की शाम राघोपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आगामी थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इसी को लेकर सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज बाजार सहित गद्दी चौक और अस्पताल रोड में फ्लैग मार्च अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि सभी नागरिक बिना किसी भय या बाधा के रामनवमी का पर्व मना सकें। पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की ज...