सुपौल, जनवरी 4 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना परिसर में जब्त किए गए करोड़ों रुपये के वाहन प्रशासनिक उपेक्षा के कारण कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। देखरेख के अभाव में ये गाड़ियां खुले आसमान के नीचे सड़ रही हैं, जिससे न केवल सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि थाना परिसर का वातावरण भी दूषित हो रहा है। थाना परिसर में लग्जरी कारों से लेकर मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टरों और ट्रकों तक का अंबार लगा हुआ है। ये वाहन विभिन्न आपराधिक मामलों, सड़क दुर्घटनाओं और विशेषकर शराबबंदी कानून के उल्लंघन में जब्त किए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब ये गाड़ियां जब्त की गई थीं, तब इनमें से कई बिल्कुल नई थीं। लेकिन अब ये जंग खा चुकी हैं, टायर गल चुके हैं और इंजन जाम हो गए हैं। दरअसल, शराबबंदी कानून लागू होने के बाद जब्त वाहनों की संख्या में भारी ...