सुपौल, मार्च 28 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही वार्ड 12 स्थित रामपुर धामी टोला में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी जितेंद्र धामी ने बताया कि वे दूसरे घर में सोए हुए थे, तभी बिजली के शॉर्ट सर्किट से उनके एक घर में आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा कोई भी सामान बचाया नहीं जा सका। इस घटना में चावल, गेहूं, कपड़े, जमीनी कागजात, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। इसके अलावा, बक्से में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद और जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गए। जितेंद्र धामी के अनुसार, कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति ...