सुपौल, जून 13 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना दक्षिण पंचायत के रतहो वार्ड संख्या 5 स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगा ट्रांसफार्मर तेज हवा और बारिश के दौरान जल जाने से वार्ड 5 एवं 7 में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इस समस्या को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया। शनिवार को विभागीय अधिकारियों की पहल पर जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। कनीय अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर को स्थापित कर दिया गया है। आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया और चार्जिंग कार्य पूरा होने के बाद शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपौल : रतहो में जला ट्रांसफार्मर बदला, जल्द बिजली होगी बहाल यह भी पढ़ें- सुपौल : ट्रांसफार्मर जलने के कारण दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

हि...