सुपौल, मार्च 1 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को निर्मली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने की। इस दौरान राजस्व अधिकारी शाहिना बेगम सहित जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.