सुपौल, जुलाई 20 -- सुपौल , एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने सोमवार को किसानों एवं ग्रामीणों की समस्या को लेकर समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को समर्पित किया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सदर प्रखंड अंतर्गत एकमा पंचायत के वार्ड एक से होकर बरुआरी तक जाने वाली छोटी नहर की सफाई जल संसाधन विभाग द्वारा केवल वार्ड एक (रामपुर गांव) तक ही की गई है तथा उसके बाद नहर में पानी छोड़ दिया गया है,जबकि उक्त क्षेत्र में सैकड़ों परिवार निवास करते हैं तथा बड़ी संख्या में किसानों की अपनी कृषि भूमि स्थित है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमई: किसानों ने डीएम को सौंपा आवेदननहर की सफाई की मांग कहा कि नहर की सफाई आगे नहीं होने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो गया है, जिससे जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण ग्रामीणों में...