सुपौल, अप्रैल 19 -- सरायगढ़ (सुपौल), निज संवाददाता। भपटियाही थाना क्षेत्र में रविवार को कोसी महासेतु के नीचे प्लास्टिक में बंधा एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सनपतहा गांव वार्ड संख्या 6 के पास घास काटने गई महिलाओं की नजर प्लास्टिक में लिपटे शव पर पड़ी। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिलर संख्या 15 व 16 के बीच सूखी जमीन पर पड़े शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष आंकी गई है। यह भी पढ़ें- अड़की में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या युवक के सीने पर गोली लगने का स्पष्ट निशान मिला है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने युवक की कहीं और हत्या...