सुपौल, मई 11 -- पिपरा, एक संवाददाता। एनएच 106 पिपरा राघोपुर मार्ग पर विशनपुर के समीप सोमवार को यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जाकर बांस पर अटक गई। जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बस में फसे यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस पर करीब 25 से 30 यात्री सवार थे, जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री चोटिल हुए हैं। उन सभी को पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया है। बस यात्रियों को लेकर भीमनगर से सहरसा जा रही थी। यह भी पढ़ें- बांका: दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त, पांच घायल अस्पताल में भर्ती इसी बीच पिपरा थाना क्षेत्र के विशनपुर के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि बस...