सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम में हुए अचानक बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में सर्दी-खांसी, बुखार और सांस की तकलीफ से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक ही दिन में 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर और मेडिसिन विभाग के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे तक ही लगभग 60 मरीजों का इलाज किया जा चुका था। इसके बाद भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। अधिकांश मरीज सर्दी-खांसी, बुखार, गले में दर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मेडिसिन ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिन में गर्मी औ...