सुपौल, अप्रैल 28 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इसकदर बुलंद है इसका नजारा मंगलवार को देखने को मिला ।जब मुख्य बाजार के धर्मशाला के समीप श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास सड़क पर मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक महिला से दो नकाबपोश बदमाश ने महिला का चेन झपट लिया गया। घटना मंगलवार की सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20 निवासी राजकपूर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनकी मां तारा देवी मॉर्निंग वॉक से वापस लौट रही थी कि इसी तरह क्रम में श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप सड़क पर पीछे से एक काले रंग के बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने माँ के गले से सोने का चैन करीब 15 ग्राम जिसका मूल्य करीब दो लाख रुपए छीन लिया लिया। यह भी पढ़ें- सोनारी और बिष्टूपुर ...