सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में आवश्यक मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य के चलते रविवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान रविवार दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इसकी सूचना बिजली विभाग की ओर से पूर्व में दे दी गई थी। इधर, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि सुपौल ग्रिड सब-स्टेशन में 132 केवी और 33 केवी मेन बस, आइसोलेटर सहित अन्य महत्वपूर्ण विद्युत उपकरणों की जांच, मरम्मत और सुरक्षा का परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्य बिजली आपूर्ति प्रणाली को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और भविष्य में निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया गया।

हिंदी हिन्द...