सुपौल, अप्रैल 14 -- सुपौल। जिले में मूंग की खेती से किसानों का भरोसा टूटता जा रहा है और वे तेजी से जूट की ओर रुख कर रहे हैं। किसनपुर के किसान इंद्रदेव यादव, देवनारायण मंडल व राजकुमार बताते हैं कि पहले वे तीसरी फसल के रूप में मूंग उगाते थे, लेकिन उत्पादन घटने से अब यह घाटे का सौदा बन गया है। ऐसे में जूट की खेती उन्हें ज्यादा फायदेमंद लग रही है। जूट में अच्छी पैदावार के साथ बाजार में मांग अधिक होने से उचित कीमत मिल जाती है। किसान अब केवल घर की जरूरत भर के लिए ही मूंग की खेती कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दलहन की खेती में पिछले साल हुआ था घाटा, इस वर्ष मुनाफा बढ़ा किसानों के अनुसार जूट की खासियत यह है कि इसके रेशे के साथ-साथ डंठल भी बिक जाता है, जिससे लागत निकल जाती है और रेशे से होने वाली आय शुद्ध लाभ बन जाती है। वहीं सरायगढ़ के किसान अर्जुन कुमार...