सुपौल, जून 25 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भपटियाही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही बाजार, सरायगढ़, लालगंज बाजार, मुरली, पिपराखुर्द, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, झिल्लाडुमरी, छिटही हनुमान नगर, लौकहा सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कर मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की गई। वही लालगंज बाजार में डीएम सावन कुमार, एसपी सरथ आरएस ने फ्लैग मार्च में शामिल बीडीओ अच्युतानंद, सीओ धीरज कुमार, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन और भपटियाही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को...