सुपौल : मुसहर विकास मोर्चा के जिला सम्मेलन में राजनीतिक दल गठन का ऐलान
सुपौल, सितम्बर 24 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। उत्तर बिहार मुसहर विकास मोर्चा का जिला सम्मेलन गुरुवार को सुपौल के लाइब्रेरी क्लब में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता चक्रधर ऋषिदेव ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष फेकन सदा ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश संयोजक मनोज सदा ने कहा कि जीतन राम मांझी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी बनाकर उत्तर बिहार के मुसहर समाज को ठगने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसहर और भुइयां को एक जाति बताकर समाज को दिग्भ्रमित किया जा रहा है और राजनीतिक गठबंधनों से लाभ लेकर परिवार के लोगों को मंत्री एवं विधायक बनाने का काम किया गया। मनोज सदा ने कहा कि उत्तर बिहार मुसहर विकास मोर्चा की ओर से सभी जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद जनवरी में पटना के मिलर हाई स्कूल मैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.