सुपौल, मार्च 5 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सरायगढ़ प्रखंड की मुरली पंचायत के वार्ड 3 में बालू लदे ट्रैक्टर ने 17 वर्षीय वरुण कुमार को कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उसे सदर अस्पताल में मृत घोषित किया गया। वहीं, एनएच-27 के पिपरा खुर्द चौक के पास ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में मो. चांद अली (30) की मौत हुई। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के क्वार्टर चौक पर दो बाइक तेज रफ्तार से रेलिंग से टकरा गई, जिसमें दर्पी मरीक (29) और मिथिलेश मरीक (24) की मौत हो गई। वीरपुर-भीमनगर मार्ग पर बस ने बाइक सवार विनोद कुमार (34) को कुचल दिया। एनएच-327 ए पर दो बाइकों की टक्कर में गगन कामत (35) की मौत हुई, जबकि किशनपुर थाना क्षेत्र में ज्ञान कुमार (19) और जितेंद्र कुमार (24) भी हादसे का शिकार बने। जिले में तेज रफ्त...